Home / Festive Special / चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राजस्थान दिवस

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को राजस्थान दिवस

मुख्यमंत्री की पहल पर 14 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न आयोजन

प्रदेशभर में स्वच्छता सप्ताह के साथ होगा शुभारंभ

19 मार्च तक होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार (14 मार्च) से विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों की शुरुआत की जा रही है।

14 मार्च को स्वच्छता सप्ताह के साथ राजस्थान दिवस के कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहे हैं। जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता सप्ताह के सफल आयोजन के लिए स्वायत्त शासन विभाग एवं पंचायती राज विभाग को नोडल मनोनित किया गया है।

इसके अलावा 19 मार्च तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के साथ राजस्थान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Leave a Reply