Home / National News / मिडिल ईस्ट में जंग से ऊर्जा का संकट, भरतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता- पीएम मोदी

मिडिल ईस्ट में जंग से ऊर्जा का संकट, भरतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता- पीएम मोदी

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है।जिसके चलते पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। इसी बीच मंगलवार को संसद की राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध के विभिन्न पहलुओं को लेकर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने सदन में कहा कि, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों से हम सभी परिचित हैं। मैं आज संसद के उच्च सदन और देशवासियों के सामने इन विकट परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष रखने के लिए पेश हुआ हूं। इस युद्ध ने पूरे विश्व में ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है.भारत के लिए भी ये स्थिति चिंताजनक है।

ऊर्जा संकट गहराया- पीएम मोदी

राज्य सभा में पीएम मोदी ने कहा कि, मिडिल ईस्ट में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। इस युद्ध ने भारत के लिए अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इसके कारण व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही हैं।

होर्मुज स्ट्रेट को बाधित किया जाना अस्वीकार्य- पीएम मोदी

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, होर्मुज में भारत के कई जहाज फंसे हैं, उसमें बड़ी संख्या में चालक दल के भारतीय सदस्य हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि, भारत की उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए। हमने होर्मुज को खोलने के लिए बात की है। व्यवसायिक जहाजों पर हमला और होर्मुज स्ट्रेट बाधित किया जाना अस्वीकार्य है।

भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता- पीएम मोदी

पश्चिम देशों में फंसे भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि, गल्फ देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं, उनकी सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है। युद्ध की शुरुआत से बाद से मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो दौर की बातचीत की है। हम ईरान, इस्राइल और अमेरिका के साथ संपर्क में हैं। हमारा लक्ष्य संवाद कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है। वहीं उन देशों के नेताओं ने भारतीयों की सुरक्षा का विश्वास दिलाया है। हालांकि दुर्भाग्य से कुछ भारतीयों की मृत्यु हुई है।

हमारे पास क्रूड ऑयल का पर्याप्त स्टॉक- पीएम मोदी

वहीं क्रूड ऑयल को लेकर पीएम ने कहा कि, भारत के पास क्रूड ऑयल के पर्याप्त स्टोरेज है और निरंतर सप्लाई की व्यवस्था है। ईंधन के किसी एक स्रोत पर ज्यादा निर्भरता न रहे। घरेलू उपयोग के लिए सरकार एलपीजी के अलावा पीएनजी कनेक्शन पर भी काम कर रही है। बीते दिनों में इसे और भी तेज किया गया है। एलपीजी के घरेलू उत्पादन को भी बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर भाषण दिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने देश और दुनिया के मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी थी….जिसमें उन्होंने वैश्विक संकट, अर्थव्यवस्था, किसानों और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े कई अहम मद्दों को उठाया था….उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply