5 Meditation Benefits: आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई अपने बॉस की चिकचिक या कोई ना कोई दूसरी परेशानियो से घिरा रहता है, लेकिन इन सब के बीच अक्सर हमें यह एहसास ही नहीं होता कि हम धीरे-धीरे कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी होता है की हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें; जिसके लिए हमें मेडिटेशन, योगा जैसे व्यायामों को रोज़मर्रा की जिंदगी में शामिल करने की जरूरत है। ये काम हमारे शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर, मजबूत और तनावमुक्त बनाते हैं।
आइए जानते हैं मेडिटेशन करने के 5 फायदे:
1. प्रसन्नता का भाव महसूस
अक्सर हमें खुश होने के लिए डार्क चॉकलेट या फिर जिम जाना पढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो खुशी आपको चॉकलेट और gym देते हैं, वही खुशी आपको मेडिटेशन भी दे सकता है। शोधकृताओ के अनुसर हर रोज 15 मिनट का ध्यान करने से दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते है, जिससे हमारा दिमाग शांत और खुशी महसूस करता है।

2. तनाव कम करने में मदद
मेडिटेशन हमें न केवल खुश महसूस कराता है, बल्कि हमें तनाव और anxiety को भी कम करने में मदद करता है। Mindfulness on-the-go कि अध्ययन में पाया गया कि लगभग 1300 adults जो नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं, उनका तनाव स्तर दूसरों की तुलना में काफी कम होता है। वही दूसरी Mindfulness mediates the physiological markers of stress अध्ययन में पाया गया कि जो कर्मचारी 8 सप्ताह से माइंडफुलनेस मेडिटेशन ऐप का उपयोग कर रहे हैं, उनके मानसिक संतुलन और ओवरऑल वेल-बीइंग में भी सुधार देखा गया है।

3. आत्म जागरुकता
अक्सर हमरा पूरा दिन लोगों, मोबाइल, काम और घटनाओं पर रहता है, इस बीच हम खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में ध्यान एक मात्रा ऐसी चीज है जिससे करने से हम खुद को अच्छे से जान पाते हैं। क्युकी जब हम मेडिटेशन करते है तब हमारे ध्यान विचारों को रोकता नहीं है, ब्लकि उन positive और negative thoughts को आते जाते देखता है, जिससे हम खुद के बारे में जानते हैं की हमारे अंदर कोन कोन से विचार या भावना आ रही है। साथ ही ध्यान हमे जागरुक होकर निर्णय लेने में भी मदद करता है।

4. नींद में सुधार
स्ट्रेसफुल जिंदगी में नींद नहीं आना आम सी बात हैं, ऐसे में जिन लोगों को नींद आने में परेशानी होती है, तो वे लोग रोज रात को सोने से पहले 15 मिनट meditation जरूर करे। क्युकि जब हम मेडिटेशन करते है, तब हमारी बॉडी में cortisol लेवल कम होता हैं, जिससे हमारी बॉडी relax स्टेट में आ जाती है, जिससे नींद कि क्वालिटी बेहतर हो जाती है. साथ ही मेडिटेशन करने से अल्फा और थीटा ब्रेन वेव्स निकलती हैं जो हमें सोने में मदद करती हैं। इसलिए मेडिटेशन एक दवा से कम साबित नहीं होता।

5. मानसिक स्पष्टता
अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है या कुछ बड़ा करना है, तो उसके लिए हमें मानसिक रूप से मजबूत और स्पष्ट होना बहुत जरूरी है। ऐसे मेें मेडिटेशन एक मात्र ऐसी चीज है जो हमारे दिमाग को “डिक्लटर” करता है यानी बेकार और उलझी हुई बातों को हटाकर हमें सही चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा ध्यान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सरकार द्वारा भी अनेक प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जैसे SATYAM प्रोग्राम है, जिसके तहत योग और ध्यान के तहत वैज्ञानिक तरीकों से अध्ययन किया जाता है, इसी के साथ, विपश्यना ध्यान के कोर्स और माइंडफुलनेस ट्रेनिंग भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला









