मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के नवनियुक्त लोक सेवकों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम वो सीढ़ी है जो लोक सेवक को पद तक ले जाती है, किन्तु सेवाभाव वह नींव है जो उसे जनता के दिलों में सदा के लिए स्थायी बनाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पेपर लीक पर लगाम लगाई और भर्ती परिक्षाओं का कैलेण्डर जारी किया है। वहीं युवाओं को नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनाने के लिए युवा नीति एवं योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त लोक सेवकों को सुशासन की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी सहित विभिन्न सेवाओं के नवनियुक्त लोक सेवक उपस्थित रहे।
सेवाभाव ही असली पहचान: CM भजनलाल शर्मा ने नए लोक सेवकों को दिया सुशासन मंत्र









