Home / News Dhani / News ढाणी चैनल का भव्य शुभारंभ, सतीश पूनिया ने किया उद्घाटन

News ढाणी चैनल का भव्य शुभारंभ, सतीश पूनिया ने किया उद्घाटन

डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक नया और मजबूत नाम जुड़ गया है। 22 जनवरी 2026 को News ढाणी चैनल का विधिवत शुभारंभ हुआ। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने फीता काटकर News ढाणी चैनल का औपचारिक उद्घाटन और चैनल परिसर का निरीक्षण किया।

साफा पहनाकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सतीश पूनिया का स्वागत डोगमा सॉफ्ट के फाउंडर एंड CEO पवन गोदारा और श्याम गोदारा ने किया। इस दौरान चैनल के उद्घाटन अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

 

इसके बाद सतीश पूनिया ने बधाई शुभकामना संदेश में निष्पक्ष पत्रकारिता की सीख दी। पूनिया ने कहा कि News ढाणी के शुभारंभ पर कहा कि आज के समय में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने News ढाणी को आगे बढ़ने और सच्चाई के साथ जनता की आवाज बनने की शुभकामनाएं दीं।
पवन गोदारा ने कहा कि अभी तक डोगमा सॉफ्ट लिमिटेड ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और नॉन बैंकिंग सेक्टर में सेवाएं दे रहा था लेकिन अब एक और आयाम जुड़ा हैं जो ग्रामीण इलाक़ों की बैंकिंग के साथ-साथ गाँव ढाणी की ख़बरें भी देश और प्रदेश की सरकारों तक पहुँचाएँगे।


चैनल के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर मनोहर विश्नोई ने बताया कि डिजिटल मीडिया में नई उम्मीद जगी है।News ढाणी चैनल के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रीय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने से सरकार तक पहुंचायेंगे। साथ ही विश्नोई ने भरोसा दिलाया कि वे निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों पर चलते हुए आमजन की आवाज को मजबूती से मंच प्रदान करेंगे।

Leave a Reply