जयपुर।हनुमानगढ़ की धानमंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ के पोर्टल तथा ‘साथिन मार्गदर्शिका’ का डिजिटल लॉन्च किया।
‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी। वहीं ‘साथिन मार्गदर्शिका’ से जमीनी स्तर पर कार्य कर रही साथिन बहनों को अपने दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार विभिन्न योजनाएँ चला रही है, जिससे महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है और वे आगे बढ़कर समाज में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं।
कार्यक्रम में संजीव बेनीवाल विधायक भादरा , गुरवीर बराड़ विधायक शार्दुल शहर , जयदीप बियानी विधायक श्रीगंगानगर , डॉ रामप्रताप पूर्व मंत्री , गणेश बंसल विधायक हनुमानगढ़ , सुरेन्द्रपाल टीटी पूर्व मंत्री ,बिहारी लाल बिश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष, कैलाश मेघवाल प्रदेश महामंत्री, निहालचंद पूर्व सांसद , राखी राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष महिला,सुमित गोदारा , विजेंद्र पूनिया प्रदेश मंत्री , प्रमोद ढेलू जिला अध्यक्ष , सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद ।









