Home / Lifestyle / Gen Z Revolution: जाने क्यों Gen Z ‘खरीदने’ से ज्यादा ‘जीने’ पर विश्वास करती है?

Gen Z Revolution: जाने क्यों Gen Z ‘खरीदने’ से ज्यादा ‘जीने’ पर विश्वास करती है?

gen-z-revolution

Gen Z Revolution: आज की दुनिया में जहां कभी सफलता को घर, गाड़ी और महंगी चीज़ों से मापा जाता था, वहीं आज की Gen Z इस सोच को पूरी तरह बदल रही है। उनके लिए अब असली दौलत वो यादें हैं जो दिल में बस जाती हैं, वो अनुभव हैं जो जिंदगी को महसूस कराते हैं। यह पीढ़ी सिर्फ जीना नहीं चाहती, बल्कि हर पल को जी भरकर जीना चाहती है—कुछ नया सीखना, नए लोगों से मिलना और खुद को हर दिन थोड़ा बेहतर बनाना। यही वजह है कि आज की Gen Z “चीज़ों” से ज्यादा “अनुभवों” को महत्व दे रही है. आइए जानते इसी सोच के पीछे के दिलचस्प कारण..

selfimprovement
1. खुद में बदलाव की आग

genz आज के समय में एक्सपीरियंस को ज्यादा महत्व देते है क्युकी इस जनरेशन में एक अलग ही बदलाव की आग होती है. यही कारण है की ये जनरेशन उपभोक्तावाद यानी कंसुमेरिस्म से हटकर अनुभवों की ओर आगे बढ़ रही है। तभी यह जनरेशन अनुभवों के लिए लाइव कॉन्सर्ट , इवेंट्स , ट्रिप और कल्चरल प्रोग्राम में जाती है ताकि खुद को एक्स्प्लोर कर सके और अपने जैसे लोगो से मिले सके. साथ ही यह जनरेशन उस पुरानी पीढ़ी को भी चैलेंज करती है जो सिर्फ मटेरिलिस्टिक लाइफस्टाइल को अपनाती है यानी वह लोग जो चीजजो से लगाव रखते है। वही इसके विपरीत यह जनरेशन है जो मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल प्रेफर करती है यानी काम संसांधनों में रहें ज्यादा पसंद करती है

emotionalbond
2. भावनात्मक बंधन

Genz एक्सपेरिंस को इसलिए भी महत्त्व देते है क्युकी एक्सपेरिएंसेस उन्हें इमोशनल और लॉन्ग लास्टिंग मेमोरीज देते है, जो भौतिक चीजे नहीं दे पाती है। क्या आपने कभी नोटिस किया है की पिछले कुछ दशकों में कॉफ़ी डेट , पॉटरी डेट, डांस क्लासेज , ग्रुप टूर्स जैसी चीजजो का चलन काफी बढ़ गया है ? इस के पीछे का कारण यही है की Genz जनरेशन अपने और अपने परिजनो के साथ ख़ास पल जीना पसंद करती है. इस के अलावा ये लोग इन अनुभवों से लाइफ स्किल और लेसन भी सीखते है ज उन्हें बेहतर बनता है।

showoff

3. दिखावा करना

Gen z द्वारा experiences को ज़्यादा महत्व देने के पीछे एक कारण यह भी है की वह सोशल मीडिया कि दिखावटी लाइफ को पसंद करते है . जिस के लिए वह लगातार यात्राएं, टूर,क्लब पार्टी के लिए जाते रहते हैं ताकि सोशल मीडिया के ट्रेंड के साथ कूल बने रहें। इसलिए अक्सर इस पीढ़ी के लोगो में एक मनोवैज्ञानिक बीमारी देखने को मिलती है जिसे हम Fear of Missing Out के नाम से जानते है. इसमें व्यक्ति को लगता है कि अन्य लोग (विशेषकर सोशल मीडिया पर) अधिक मज़ेदार जीवन जी रहे हैं या बेहतर अनुभव ले रहे हैं, और वह इस सब से वंचित रह गए है।

"gen-z-revolution": experiences over material things

4. कोविड 19 के बाद बदलाव

कोविड 19 एक ऐसा दौर लाया जिसने सबको हिलाकर रख दिया था। इस समय ने लोगों को सीखाया कि जिंदगी बहुत छोटी है और कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। इसलिए जितना हो सके, वर्तमान में जीना चाहिए। इसलिए कोविड के बाद Gen Z generation वर्तमान पल और अनुभवों को ज्यादा महत्व देने लगी है।

"gen-z-revolution": experiences over material things

5. आर्थिक अस्थिरता

आज की Gen Z आर्थिक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर में बड़ी हो रही है। जिसके कारण वे चीजों की मालिकाना हक की बजाय उनके उपयोग (access) को ज्यादा महत्व देते हैं। यही कारण है कि आज के समय में subscription services, OTT platforms और rental culture का चलन तेजी से बढ़ रहे है।

5 मेडिटेशन Benefits: तनाव से छुटकारा चाहिए? जानिए मेडिटेशन के 5 असरदार फायदे

Tagged:

Leave a Reply