Home / Rajasthan / सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात की दिशा में प्रभावी पहल

सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात की दिशा में प्रभावी पहल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में सीवरेज, पेयजल लाइन एवं अन्य यूटिलिटी कार्यों से प्रभावित सड़कों की हुई मरम्मत

विभिन्न जिलों में 1000 से अधिक स्थानों पर रोड कटिंग हुए दुरुस्त

जयपुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में यूटिलिटी कार्यों के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स के मरम्मत कार्य किए गए है। इसके तहत प्रदेशभर के लगभग 1000 से अधिक स्थानों पर सड़कों को क्रॉस करने वाले रोड कट एवं सड़कों की लम्बाई के सीवरेज व पेयजल लाइन से प्रभावित समानांतर सड़कों की मरम्मत कर आमजन को राहत प्रदान की गई है।
सुगम एवं सुरक्षित सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए अजमेर, जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, अलवर, जालोर, सीकर, सिरोही, झालावाड़ एवं सलूम्बर सहित कई जिलों में व्यापक स्तर पर ये कार्य संपादित किए गए है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी, यूडीएच, डीएलबी आदि विभागों को यूटिलिटी कार्यों बिजली, जल, दूरसंचार आदि के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। यूटिलिटी लाईनों के कार्यों से प्रभावित सड़कों को पुनः सुचारू एवं मोटरेबल स्थिति में लाने के लिए इसकी सतत निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply