बूंदी। पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से लगातार बडी सख्यां मे मोबाईल फोन बरामद कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा गुमशुदा 70 मोबाइल उनक मालिको को लौटाए गए। मोबाइल पाकर मोबाइल धारको के चेहरो पर रौनक आ गई। एसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया की महानिदेशक पुलिस साईबर क्राईम द्वारा चलाये जा रहे विशेष साइबर अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस थानो द्वारा गुमशुदा हुये 70 मोबाईल फोन ट्रेस कर बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को वापस लौटाये गये है। बरामद किये गये 70 मोबाईल फोन की कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। पुलिस टीमो द्वारा कई दिनो तक तकनीकी विश्लेषण कर सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस हुये गुमशुदा मोबाईलों मे से कुल 70 मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक ने आम जन से अपील है कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाईल फोन चोरी, गुम होता है तो अपने नजदीकी थाने पर जाकर अथवा साइबर थाने में स जाकर गुमशुदगी दर्ज करायें या स्वयं भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदगी दर्ज करा सकते हैं।
पुलिस ने किए 15 लाख रुपये कीमत के 70 मोबाईल फोन बरामद
कोई टिप्पणी नहीं
फ़रवरी 13, 2026 6:56 अपराह्न

Previous Article
Next Article

भाजपा जयपुर शहर संगठन में संतुलन की झलक, 44 सदस्यीय कार्यकारिणी में सभी वर्गों का मजबूत प्रतिनिधित्व
“प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के संकल्पों को साकार करता ऐतिहासिक बजट”: रंजीता कोली निवर्तमान सांसद








