Home / Health & Wellness / 5 मेडिटेशन Benefits: तनाव से छुटकारा चाहिए? जानिए मेडिटेशन के 5 असरदार फायदे

5 मेडिटेशन Benefits: तनाव से छुटकारा चाहिए? जानिए मेडिटेशन के 5 असरदार फायदे

5 मेडिटेशन Benefits: आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई अपने बॉस की चिकचिक है, या कोई ना कोई दूसरी परेशानियो से घिरा रहता है, लेकिन इन सब के बीच अक्सर हमें यह एहसास ही नहीं होता कि हम धीरे-धीरे कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी होता है की हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिसके लिए हमें मेडिटेशन ,योग जैसी कामों को रोज़मर्रा की जिंदगी में शामिल करने की जरूरत है। ये काम हमारे शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर, मजबूत और तनावमुक्त बनाते हैं। आइए जानते हैं मेडिटेशन करने के 5 फायदे

happiness

1. प्रसन्नता का भाव महसूस

अक्सर हमें खुश होने के लिए डार्क चॉकलेट या फिर जिम जाना पढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते है कि जो खुशी आपको चॉकलेट और gym देता है वही खुशी आपको मेडिटेशन भी दे सकता है। शोधकृताओ के अनुसर हर रोज 15 मिनट का ध्यान करने से दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते है, जिससे हमारा दिमाग शांत और खुशी महसूस करता है।

stress

2. तनाव कम करने में मदद

मेडिटेशन हमें न केवल खुश महसूस कराता हैं, ब्लकि हमें तनाव और anxiety को भी कम करने मे मदद करता है। Mindfulness on-the-go  कि अध्ययन में पाया गया कि लगभग 1300 adult जो नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं, उनका तनाव स्तर दूसरों की तुलना में काफी कम होता है। वही दूसरी Mindfulness mediates the physiological markers of stress अध्ययन में पाया गया कि जो कर्मचारी 8 सप्ताह से माइंडफुलनेस मेडिटेशन ऐप का उपयोग कर रहे हैं, उनके मानसिक संतुलन और ओवरऑल वेल-बीइंग में भी सुधार देखा गया है।

मेडिटेशन

3. आत्म जागरुकता

हम लोग अक्सर अपनी पूरी जिंदगी लोगों प्रभावित या उनको खुश करने में लगा देते हैं, इस बीच हम खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में ध्यान एक मात्रा ऐसी चीज है जिसका अभ्यास करने से हम खुद को अच्छे से जान पाते हैं। एक रिसर्च में पाया गया है की, जो लोग ध्यान करते हैं वह खुद के सकारात्मक और नकारात्मक सोच को पहचान पाते हैं और धीरे-धीरे अधिक आत्म-जागरूक बनते हैं। साथ ही, वे सामाजिक रूप से भी जागरूक और सजग होते हैं ।

better sleep

4. नींद में सुधार

जिन लोगों को नींद आने में परेशानी होती है, उनके लिए meditation एक दवा से कम साबित नहीं होता। अगर हम सोने से पहले 15 मिनट भी ध्यान करते है, तो वह हमारे शरीर और दिमाग को पूरी तरह रिलैक्स कर देता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर हो जाती है।

mental clarity

5. मानसिक स्पष्टता

अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है या कुछ बड़ा करना है, तो उसके लिए हमें मानसिक रूप से मजबूत और स्पष्ट होना बहुत जरूरी है। ऐसे मेें मेडिटेशन एक मात्र ऐसी चीज है जो हमारे दिमाग को “डिक्लटर” करता है यानी बेकार और उलझी हुई बातों को हटाकर हमें सही चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा ध्यान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सरकार द्वारा भी अनेक प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जैसे SATYAM प्रोग्राम है, जिसके तहत योग और ध्यान के तहत वैज्ञानिक तरीकों से अध्ययन किया जाता है, इसी के साथ, विपश्यना ध्यान के कोर्स और माइंडफुलनेस ट्रेनिंग भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

Tagged:

Leave a Reply