जयपुर – श्री सचिन पायलट जी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि अमेरिका के साथ जो डील हुई है उसके साथ बहुत सारे सवाल खड़े हो गये । जनता को जागरुक होना पड़ेगा । कही ना कही भारत के किसानों का विशेष तौर पर कपास के किसानों का सोयाबीन के किसानों का आने वाले समय के अन्दर बहुत ज्यादा अहित होने वाला है । राहुल गांधी जी ने लगातार इस मुद्दे को सदन के अंदर और सदन के बाहर उठाया है। मुझे बड़ा खेद है सरकार किसी भी दल की हो इस तरह जान बुझकर छोटे व्यापारियों का किसानों का नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी ने नहीं किया ।
क्या दबाव है भारत सरकार के ऊपर यह मै नहीं जानता हु। लेकिन ट्रंप बार बार जो इस प्रकार की घोषणा करते है । अब ट्रेड डील हुई है । यह जो अमेरिका करवा रहा है यह दबाव में करवा रहा है। बांग्लादेश और हिंदुस्तान में इतना फर्क हो गया कि जो अब अमेरिका के कहने पर चल रहा है मनमाने तरीके से जो डील अब वो अमेरिका के साथ कर रहा है। लेकिन भारत में जो विशेष तौर पर हमारे किसान भाई है हमारे दुग्ध दाता है हमारे लघु उद्योग वाले लोग उनको बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा ।और हकीकत यह है कि आज से पहले भारत हमेशा 2,3, या 5 प्रतिशत टैरिफ देता था । उसको 50 कर दिया फिर अब 18 कर दिया उसकी खुशियां मनाई जा रही है आखिर किस बात की खुशी मनाई जा रही है।
आगे कहा है कि जहाँ तक तेल की बात है यह एक इतना अहम मुद्दा है। और अमेरिका कैसे कह सकता किसी भी देश को और खास तौर पर भारत जैसे तागतवर देश को की आप यहाँ से तेल खरीदेंगे और यहां से नहीं खरीदेंगे । यह हमारी ऊर्जा सुरक्षा है उसपर बहुत बड़ा खतरा है। अभी जानकारी दी नहीं गई है । संसद चल रहा है और सोशल मीडिया पर डील के बारे में घोषणा की गई है औरपूछो वाणिज्य मंत्री से की रूस से तेल लेंगे तो बोलते है विदेश मंत्री को पता है और विदेश मंत्री से पूछो तो बोलते है वाणिज्य मंत्री से पूछो। किसी को मालूम नहीं है । हम करने क्या जा रहे है । इसलिए हमको इस मौके पर बहुत सचेत रहना पड़ेगा । राहुल गांधी जी ने जो मुद्दे उठाए सदन के अंदर उस पर एक बात पर भी जवाब यह सरकार नहीं दे पाई है ।








