Home / Rajasthan / भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जनसभा स्थल का भूमि पूजन, वहीं पर सुना मन की बात कार्यक्रम

भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जनसभा स्थल का भूमि पूजन, वहीं पर सुना मन की बात कार्यक्रम

अजमेर, 22 फरवरी 2026 – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार को अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली में 28 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए निर्धारित स्थल का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

भूमि पूजन के उपरांत केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने सभा स्थल पर ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 131वें प्रसारण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि 28 फरवरी को अजमेर की धरती पर होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि अजमेर सहित राजस्थान के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण सौगातें इस अवसर पर प्रदेशवासियों को मिलेंगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जनसभा से जोड़ें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply