श्रीगंगानगर:
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से नवाजा है। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, और क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित कई प्रमुख हस्तियों को पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
श्रीगंगानगर जिले के स्वामी ब्रह्मदेव जी को पद्मश्री अवॉर्ड
पद्म पुरस्कारों के लिए 131 नामों की सूची में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से स्वामी ब्रह्मदेव जी का नाम शामिल है। वे श्री जगदंबा अंध विद्यालय के संस्थापक हैं और नेत्रहीन बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास में उनका अतुलनीय योगदान है। स्वामी ब्रह्मदेव जी की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।उन्होंने लगभग 50 वर्षों से अधिक समय से दृष्टिहीन और मूक-बधिर बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास और समाजसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
श्रीगंगानगर को यह सम्मान मिलने पर जिले भर के लोग गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।









