अंत्योदय के प्रणेता एवं राष्ट्रवाद के मजबूत स्तम्भ श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस संगोष्ठी का हरियाणा के नूंह भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ ने संबोधित कर
राष्ट्रहित एवं मोदी सरकार की जनकल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार जनकल्याणकारी नीतियों से ‘लक्ष्य अंत्योदय-प्रण अंत्योदय’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ कर रही हैं।
संगोष्ठी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, पूर्व मंत्री संजय सिंह, आजाद मोहम्मद, जिला प्रभारी समय सिंह भाटी सहित जिले के प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।








