घूम पर संतुलन खोने से हुआ हादसा|
बारां जिले के अंता में नेशनल हाईवे 27 पर बमुलिया कलां गांव के समीप मंगलवार तड़के ख़तरनाक घूमपर चालक का संतुलन बिगड़ जाने से बारां की तरफ से आ रही एक क्रेटा कार GJ 01 WM 9575 पलट गई।घटना इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गाड़ी में मृतक सहित कुल 8 लोग थे।जिसमें 7 व्यक्ति घायल हो गए।जिसमे 3 बच्चे भी शामिल हैं।पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी अनुसार एमपी भिंड के खिदरपूरा गांव तहसील मेहगांव,निवासी दिलीप दिवाकर पुत्र छबीराम जाती धोबी उम्र 34 वर्ष की घटना में मौत हो गई।वही दूसरी ओर कार में सवार,मृतक दिलीप की पत्नी,छबिराम पुत्र टीकाराम, कल्पना पुत्री छबिराम18 वर्ष,जीतू पुत्र सुखराम,कार्तिक पुत्र दिलीप 7 वर्ष,अनुष्का पुत्री दिलीप 10 वर्ष,नीरज घायल हो गए।जिन्हें अंता अस्पताल लाया गया,जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार ड्यूटी डॉ.शाकिर की मौजूदगी में किया गया।वही तीन गंभीर घायलों को कोटा रैफर कर दिया,बाकी चार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।एएसआई घनश्याम नागर ने बताया कि भिंड जिले से एक कार आ रही थी जो बमुलियां कलां के पास रोड से नीचे उतर गई,इस सूचना पर घटनास्थल पहुंचे,गाड़ी में सवार सभी घायलों को अंता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।वही दुर्घटनास्थल पर सभी घायलों की मदद करने में पुलिस आसूचना हरवीर की अहम भूमिका रही,जिसने अंधेरा होने के बाद भी हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।हरवीर ने बताया कि घटना जबरदस्त थी हाइवे से कार सीधी एक खेत में कूदने के बाद पलटकर तिरछी खड़ी हो गई,इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से शातिग्रस्त हुई है। बाद घटनास्थल पर क्रेन मंगवाकर कार को थाने में खड़ा करवाया है।
भिंड से अहमदाबाद जा रहे थे सभी:- सूचना में सामने आया कि सभी एमपी भिंड जिले से अहमदाबाद जा रहे थे।सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं,जो अहमदाबाद में रहकर कई वर्षों से कलर पुट्टी का काम करते हैं।परिजनों के पहुंचने पर पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।वही दूसरी ओर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।









