Home / Rajasthan / विपक्ष के पास विरोध का मुद्दा नहीं, बजट पर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया : मुख्य सचेतक

विपक्ष के पास विरोध का मुद्दा नहीं, बजट पर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया : मुख्य सचेतक

जयपुर, 12 फरवरी। राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र जारी है। 11 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किए जाने के बाद गुरुवार को सरकारी मुख्य सचेतक एवं विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत की।

मुख्य सचेतक श्री गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार का यह तीसरा बजट है और इसे लेकर जनता में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर तबके से बजट का स्वागत किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों, आम जनता और पत्रकारों सहित सभी वर्गों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि बजट इतना व्यापक और जनहितकारी है कि उसके विरोध में बोलने के लिए विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसी कारण वे इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। श्री गर्ग ने दावा किया कि राज्य में संतोष का वातावरण है और बजट को लेकर सकारात्मक चर्चा हो रही है।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व और मेहनत से ऐसा बजट तैयार हुआ है, जिसे व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply