Home / Rajasthan / हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन की स्थिति पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिए कई सुझाव

हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन की स्थिति पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिए कई सुझाव

New Delhi शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लगातार दूसरे दिन उद्योग संबंधी संसदीय स्थाई समिति की बैठक में भाग लिया,समिति के एजेंडे के अनुसार झारखंड स्थित एचईसी
की वित्तीय संकट की स्थिति, कामकाजी पूंजी की कमी, उत्पादन क्षमता में गिरावट, तथा पुनरुद्धार के लिए आवश्यक रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई, सांसद ने कहा कि 1958 में तत्कालीन बिहार सरकार द्वारा जितनी भूमि हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन को प्रदान की गई थी, जिनका उद्देश्य बड़े उद्योग परिसर, उत्पादन इकाइयां और आवासीय सुविधा बनाना था और 48 वर्षों बाद आज इस पर चर्चा हो रही और आवंटित भूमि से बड़ा हिस्सा बेच दिया गया और शेष भूमि में से कब्जा रिकॉर्ड से कम है,उन्होंने कहा इसको पुनः शुरू किया जाए |

राजस्थान से जुड़े उद्योगों पर भी रखी बात
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बैठक में राजस्थान की रिफायनरी व सीमेंट फैक्ट्रियों सहित अन्य उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की बात कही वहीं उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु कड़े निर्देश जारी करने की मांग रखी |

Leave a Reply