Home / Politics / पीड़ित महिलाओं से मिली महिला कांग्रेस टीम, सम्मान और न्याय का दिलाया भरोसा

पीड़ित महिलाओं से मिली महिला कांग्रेस टीम, सम्मान और न्याय का दिलाया भरोसा

कल टोंक जिले के करेड़ा बुजुर्ग गांव में बीजेपी के ढोंगी पूर्व सांसद ने जिस तरह महिलाओं से उनका धर्म पूछ कर मदद से वंचित किया ,वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस सोच की झलक है जो इंसानियत से पहले पहचान पूछती है।

आज राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की टीम पीड़ित बहनों से मिली, उनको गले लगाया और भरोसा दिलाया कि उनका सम्मान किसी राजनीति से छोटा नहीं है।

जिस परंपरा को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने शुरू किया आज बीजेपी के ये ज़हरीले लोग गाँवों तक ले जाकर वहाँ ज़हर फैलाने की काम कर रहे है ।
भाजपा के नेताओं से सवाल है
क्या यही है आपकी “धर्म की राजनीति”?

राजस्थान की धरती पर नफ़रत की राजनीति नहीं, सद्भाव और सम्मान की परंपरा चलेगी।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की जयपुर ज़िलाध्यक्ष मंजूलता मीणा  के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की टीम ने पीड़ित महिलाओं से गांव में जाकर मुलाकात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा  के मार्गदर्शन में हम सब आपके मान और सम्मान के लिए सदैव आपके साथ हैं ।

Leave a Reply