Home / Rajasthan / भूमि अधिग्रहण का विरोध: नींदड़ में 440 दिन से चल रहा धरना, पुलिस कार्रवाई से किसान आहत

भूमि अधिग्रहण का विरोध: नींदड़ में 440 दिन से चल रहा धरना, पुलिस कार्रवाई से किसान आहत

जयपुर: जेडीए और राज्य सरकार की ओर से नींदड़ में की जा रही भूमि अधिग्रहण के विरोध में नींदड़ में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 440वें दिन भी जारी रहा. नींदड़ बचाओ युवा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं धरनास्थल पर जुटीं और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोश जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

नींदड़ में लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार और प्रशासन किसानों की मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है. इस कारण किसानों का आक्रोश अब बढ़ता जा रहा है. जेडीए की ओर से अधिग्रहण की जा रही जमीन को जीवनयापन का एकमात्र साधन बताते हुए किसानों और महिलाओं ने शुक्रवार 30जनवरी 2026 को प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया वापस नहीं ली गई, तो विरोध और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी.

Leave a Reply