Home / National News / विमान हादसा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत

विमान हादसा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत

विमान हादसे में महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन
महाराष्ट्र: बुधवार 28 जनवरी 2026 को सुबह एक भयानक विमान हादसा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान में सवार कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। यह गंभीर दुर्घटना पुणे–बारामती क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान हुई।
आज सुबह लगभग 08:45 बजे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान विमान क्रैश रनवे पर फिसलने से खेत में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान तुरंत आग की चपेट में आ गया। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें डिप्टी सीएम, उनके सुरक्षा कर्मी और विमान क्रू शामिल थे। सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएँ घटनास्थल पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। हालाँकि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। DGCA का कहना है कि विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और फिलहाल जांच जारी है। राज्य सरकार और प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच एवं राहत प्रयासों को आदेश दिया है।
अजित पवार महाराष्ट्र के वरिष्ठ और प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में से एक थे, जिन्होंने राज्य की राजनीति में दशकों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अजीत पवार पिछले 13 सालों में 5 बार महाराष्ट्र के Deputy CM रहे। इस हादसे ने महाराष्ट्र और देश भर में शोक की लहर फेल गई। घटना पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस सहित राजनैतिक दलों और नागरिकों ने डिप्टी सीएम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए 4 सभाओं को संबोधित करने बारामती में जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली से पूरे परिवार के साथ बारामती पहुंच रहे हैं ।

Leave a Reply