कृषि कार्य के दौरान स्टार्टर चालू करते समय हुआ हादसा।
मौके पर नहीं पहुंचा पुलिस प्रशासन लगभग ढाई घंटे बाद पहुंचा पुलिस प्रशासन।
लोगों में दिखा प्रशासन के खिलाफ आक्रोश।
विराटनगर। उपखंड के मेड क्षेत्र के बिहाजर ग्राम में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। जिसके बाद किसान को मेड सीएचसी लाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया ।
ट्यूबवेल पर कृषि कार्य के दौरान चपेट में आए
मृतक की पहचान पूरावाला पंचायत के ग्राम छिंड निवासी बाबूलाल गुर्जर के रूप में हुई । गोपाल फागना व जीएसएस चेयरमैन पुरावाला दयाशंकर शर्मा ने बताया कि बाबूलाल गुर्जर सुबह अपने ट्यूबवेल पर कृषि कार्य कर रहे थे । जैसे ही बाबूलाल गुर्जर ने स्टार्टर चालू किया तो स्टार्टर में 11000 वोल्ट का करंट दौड़ने लग गया तभी अचानक बाबूलाल गुर्जर करंट की चपेट में आ गया ।
वहां मौजूद आसपास के लोगों ने बाबूलाल गुर्जर को मेड सीएचसी पहुंचाया। जहां सीएचसी में चिकित्सकों ने बाबूलाल गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया । मृतक बाबूलाल गुर्जर चार भाई और एक बहन हैं चार में यह बड़ा भाई है । घर में कमाने वाला एक बाबू लाल ही था । मृतक बाबूलाल गुर्जर की घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही गरीब और दयनीय है । वहाँ मौजूद किसान नेता डालचंद गुर्जर व झब्बू गुर्जर ने बताया कि पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद भी ढाई घंटे तक पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा ओर ना ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा । जिससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा गया। ढाई घंटे के बाद पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मेड पुलिस चौकी की केवल एक कांस्टेबल के भरोसे चल रही है। चौकी में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। कोई घटना भी हो जाए तो विराटनगर 15 किलोमीटर से थाने से पुलिस आती है । सब इंस्पेक्टर की पोस्ट होने के बावजूद भी अधिकारी चौकी की बजाय विराटनगर थाने में ही रहते हैं। मेड क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या रहती है। मेड क्षेत्र में मटर की फसल चलने से शाम को मटर की मंडी लगती है जिससे बस स्टैंड पर जाम रहता है। पर जाम से निजात दिलाने वाला पुलिस चौकी में कोई भी अधिकारी नहीं है।चौकी में एक कांस्टेबल होने से रात को अगस्त भी नहीं हो पाती। पिछले दिनों भी क्षेत्र में चोरों ने ट्रांसफार्मर से सामान चुरा लिया था। मेड पुलिस चौकी में स्टॉप नहीं होने से चोरों में भय खत्म हो गया है।









