Home / Rajasthan / ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान, अफीम का चीरा धुला — प्रशासन शीघ्र सर्वे कराए

ओलावृष्टि व तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान, अफीम का चीरा धुला — प्रशासन शीघ्र सर्वे कराए

छबड़ा क्षेत्र में बीती रात तेज हवाओं, बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गेहूं, चना, सरसों सहित अफीम की फसल को गंभीर क्षति पहुंची है। विशेष रूप से अफीम में इस समय चीरा लगने का कार्य चल रहा था, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश से लगाया गया चीरा धुल गया और पूरी फसल आड़ी गिर गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

छबड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटाखेड़ी के अंतर्गत सेमला, मवासा, गोविंदपुरा तथा रामपुरिया सहित आसपास के गांवों में स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। रामपुरिया एवं आसपास के गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे लगभग 70 प्रतिशत तक फसलों के नुकसान का अनुमान है। खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड़, प्रशासन से मांग करता हूं कि—
प्रभावित गांवों में तत्काल विशेष गिरदावरी (फसल सर्वे) कराई जाए।
अफीम, गेहूं, चना व सरसों की वास्तविक क्षति का पारदर्शी आंकलन किया जाए।
किसानों को फसल बीमा योजना के अंतर्गत शीघ्र बीमा क्लेम दिलाया जाए।

Leave a Reply