Home / Rajasthan / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरआईसी में साइबर सुरक्षा पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरआईसी में साइबर सुरक्षा पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस सूर्यकांत के मुख्य आतिथ्य में ‘साइबर सुरक्षा- जागरूकता, संरक्षण एवं न्याय तक समावेशी पहुंच’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा सहित सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्ति एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, न्यायमूर्तिगण एवं विधि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Leave a Reply