Home / Rajasthan / पुलिस ने किए 15 लाख रुपये कीमत के 70 मोबाईल फोन बरामद

पुलिस ने किए 15 लाख रुपये कीमत के 70 मोबाईल फोन बरामद

बूंदी। पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से लगातार बडी सख्यां मे मोबाईल फोन बरामद कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा गुमशुदा 70 मोबाइल उनक मालिको को लौटाए गए। मोबाइल पाकर मोबाइल धारको के चेहरो पर रौनक आ गई। एसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया की महानिदेशक पुलिस साईबर क्राईम द्वारा चलाये जा रहे विशेष साइबर अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस थानो द्वारा गुमशुदा हुये 70 मोबाईल फोन ट्रेस कर बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को वापस लौटाये गये है। बरामद किये गये 70 मोबाईल फोन की कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। पुलिस टीमो द्वारा कई दिनो तक तकनीकी विश्लेषण कर सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस हुये गुमशुदा मोबाईलों मे से कुल 70 मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक ने आम जन से अपील है कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाईल फोन चोरी, गुम होता है तो अपने नजदीकी थाने पर जाकर अथवा साइबर थाने में स जाकर गुमशुदगी दर्ज करायें या स्वयं भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदगी दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply