Home / Rajasthan / पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदनों के क्रम में हो बजट का आवंटन

पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदनों के क्रम में हो बजट का आवंटन

उद्योग विभाग की संसदीय स्थाई समिति की बैठक में भाग लिया सांसद ने

New Delhi गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उद्योग विभाग की संसदीय स्थाई समिति की बैठक में भाग लिया ,बैठक में भारी उद्योग व एमएसएमई मंत्रालय के सचिवों तथा अधिकारियों ने आगामी सत्र में विभाग की अनुदान मांगो के संदर्भ में होने वाले विषयों पर समिति के समक्ष बात रखी | सांसद ने बैठक में कई प्रश्नों को उठाया ,उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा 30 लाख सफल पंजीकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लेने का उल्लेख किया गया है, जबकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल मिलाकर 2 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसी स्थिति में शेष आवेदनों के संबंध में मंत्रालय की भावी कार्ययोजना के ब्यौरे को लेकर सवाल पूछा वहीं सांसद ने कहा कि जब चालू वर्ष में इस योजना हेतु बजटीय आवंटन घटाकर ₹3,800 करोड़ कर दिया गया है जो यह दर्शाता कि मंत्रालय पारंपरिक कारीगरों के सशक्तिकरण का दावा कर रहा है, जबकि दूसरी ओर अत्यधिक संख्या में प्राप्त आवेदनों के बावजूद केवल लक्षित पंजीकरण संख्या की प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित का रहा है ऐसे में सांसद ने इस विसंगति को कैसे स्पष्ट करते हुए सभी पात्र आवेदकों को चरणबद्ध अथवा अन्य किसी माध्यम से लाभान्वित करने हेतु ठोस कदम उठाने का सुझाव दिया वहीं एमएसएमई पर बोलते हुए कहा कि गत वर्ष लगाए गए उच्च टैरिफ के कारण क्षेत्र, विशेषकर निर्यात आधारित इकाइयाँ, गंभीर रूप से प्रभावित हुईं। ऐसी स्थिति में अपेक्षा थी कि कौशल विकास, विपणन प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण संबंधी योजनाओं के बजट में वृद्धि की जाएगी किन्तु चालू वर्ष में इन मदों के लिए आवंटन लगभग पूर्व वर्ष के समान (लगभग स्थिर) रखा गया है।

Leave a Reply