Home / Politics / गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पर देश बांटने का आरोप हास्यास्पद: अशोक गहलोत

गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पर देश बांटने का आरोप हास्यास्पद: अशोक गहलोत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर गहलोत का पलटवार।

जयपुर, 28 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि “कांग्रेस पर इस तरह की टिप्पणी उनकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक है। जिस विचारधारा ने आजादी की लड़ाई में नाखून तक नहीं कटाया, उनका गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पर देश बांटने जैसे आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि मॉरल बैंकरपसी का प्रमाण है।”

पीएम मोदी की टिप्पणी पर पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि “मोदी जी, याद रखिये आपका विरोध करना देश का विरोध करना नहीं होता। अपने आपको देश से बड़ा मानने की भूल मत करिए।” पीएम को लिखे पत्र के हवाले से गहलोत ने कहा कि यह सरकारी मंच का उपयोग केवल संकीर्ण राजनीति के लिए करना दुखद है। जनता आपसे उम्मीद कर रही थी कि मेरे पत्र द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर बोलेंगे। क्या आप नहीं चाहते कि राजस्थान की तरह पूरे देश को ‘Right to Health’ मिले? क्या गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट और शहरी रोजगार गारंटी जैसे क्रांतिकारी फैसलों पर आपकी कोई रुचि नहीं है?

ERCP के मुद्दे पर पीएम के भाषण पर गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल नाम बदला है, कोई काम नहीं किया, राजस्थान की जनता सच जानती है।गहलोत ने पेपर लीक मामले पर पीएम को जवाब दिया कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय आपको राजस्थान के उस कड़े कानून की सराहना करनी चाहिए थी जिसमें आजीवन कारावास की सजा, 10 करोड़ रुपए जुर्माना, दोषियों की संपत्ति जब्त जैसे प्रावधान हैं जो देश में मिसाल बना है। युवाओं को बरगलाने की राजनीति करने की बजाय केन्द्र सरकार के स्तर से ऐसा सख्त कानून बनाने की बात करनी चाहिए थी। गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार तो भाजपा सरकार के दौरान हुए OMR शीट घोटाले की जांच करने की हिम्मत तक नहीं दिखा पा रही।

गहलोत ने पिछली सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के मुद्दे पर कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार की योजनाएं बन्द न करने की अपनी गारंटी पर कायम रहते हुए आज मुख्यमंत्री को बन्द की गई योजनाओं को पुनः शुरू करने का निर्देश देते क्योंकि राजस्थान में आपके ‘डबल इंजन’ का खोखला नारा अब ‘डबल जीरो’ साबित हो रहा है।

Leave a Reply