Home / Rajasthan / अंता की बेटी आरवी खंडेलवाल ने अमेरिका में फहराया परचम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

अंता की बेटी आरवी खंडेलवाल ने अमेरिका में फहराया परचम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

बारां जिले के अंता की बेटी ने अमेरिका के शार्लोट में परचम फहराकर न सिर्फ राजस्थान बल्कि देश का नाम रोशन किया हे । बेटी आरवि खंडेलवाल ने तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) के क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई हे ।

अमेरिका में रह रहे अंता निवासी उमेश खंडेलवाल जो अमेरिका में वेलफ़ार्गो बैंक में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हे जिनकी 12 वर्षीय प्रतिभाशाली बेटी आरवि पिछले तीन वर्षों से प्रतिष्ठित वैश्विक मंच Technovation से जुड़ी हुई हैं। इसी मंच के माध्यम से उन्होंने एक AI आधारित प्राकृतिक आपदा रेस्क्यू असिस्टेंट विकसित किया, जो भूकंप, बाढ़, जंगल की आग और महामारी जैसी आपात परिस्थितियों में लोगों को सुरक्षित निकलने के लिए व्यक्तिगत आपातकालीन योजना प्रदान करता है। इस प्रोजेक्ट को उत्तरी अमेरिका में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

आरवि की Technovation यात्रा को Google द्वारा फीचर किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर गूगल की टीम ने अमेरिका के शार्लोट स्थित उनके घर पहुंचकर उनकी प्रेरणादायक कहानी को रिकॉर्ड किया। यह क्षण पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व का विषय बना।

आरवि को हाल ही में “Coding The Future” एपिसोड में शामिल किया गया, जो प्रसिद्ध पॉडकास्ट Where the Internet Lives का हिस्सा है। इसमें उन्होंने अपनी कोडिंग यात्रा और Technovation व AI के माध्यम से विकसित किए गए ऐप्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आरवि के माता-पिता ने कहा,
“हमें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है। उसने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी बच्चा वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकता है।”

आरवि की यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। भविष्य में उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply